सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
27-Jun-2022 02:30 PM
केंद्र द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना को लेकर पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को अब कहीं न कहीं यकिन हो गया कि अब सरकार इस योजना को वापस नहीं लेगी। ऐसा उन्होंने खुद बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र के दौरान कह दिया। इसके बावजूद राबड़ी देवी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा है कि मुझे पता है कि सरकार इस योजना को वापस नहीं लेगी, लेकिन जिन छात्रों को विरोध के लिए गिरफ्तार किया गया है या जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, कम से कम सरकार उन्हें तो छोड़ दे।
अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार ने भले ही बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी हो, लेकिन विपक्ष अभी भी इस योजना को नकारने में लगा हुआ है। विपक्षी दलों की तरफ से लगातार विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है। बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र का आज दूसरे दिन सदन में इस योजना को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर दिखा। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस योजना को नकारते हुए कहा केंद्र सरकार इस योजना को वापस तो नहीं लेगी लेकिन जो अभ्यार्थी परीक्षार्थी छात्र इस योजना का विरोध कर रहे थे, उनके ऊपर किए गए मुकदमे को सरकार जल्द वापस ले।
इस दौरान राबड़ी देवी का सीधा निशाना भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर था। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता देश में आग लगाना चाहते हैं, इसीलिए इस तरह की योजना लाते हैं। उन्होंने कहा है कि मुझे पता है कि सरकार इस योजना को वापस नहीं लेगी, लेकिन जिन छात्रों को विरोध के लिए गिरफ्तार किया गया है या जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, कम से कम सरकार उन्हें तो छोड़ दे।