अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
16-Sep-2020 11:38 AM
PATNA: बिहार के पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने बिहार के कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठाया है. राबड़ी ने कहा कि बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है. महिलाओं को खिलाफ हिंसा बढ़ती जा रही है. इसके बाद भी नीतीश कुमार पर कोई असर नहीं पड़ता हैं.

वादे की दिलाई याद
राबड़ी देवी ने आंकड़े के साथ नीतीश सरकार पर हमला बोला है. राबड़ी ने कहा कि बिहार में 2002 में 5 हजार मामले थे, लेकिन सुशासन की सरकार में 15 हजार से अधिक हो गया है. यानी की तीन गुना की वुद्धि हुई है. राबड़ी ने पूछा है कि क्या यही वादा किया था नीतीश बाबू ने?

राबड़ी देवी ने कहा कि 2016 में 21 प्रतिशत मामले थे, लेकिन 2018-19 में 50 अपहरण के मामले बढ़े हैं. राबड़ी ने पूछा कि अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए क्या कर रही है नीतीश सरकार? बता दें कि इससे पहले भी राबड़ी ने क्राइम को लेकर नीतीश सरकार को घेरा था और कहा था कि बिहार में बहार है. हर 4 घंटे में एक बलात्कार बिहार में हो रहा है. हर 6 घंटे में एक हत्या करवाने वाली सरकार है. विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी लगातार नीतीश सरकार को कानून व्यवस्था को लेकर घेर रही है.