ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / तेजस्वी से मिले गोहिल, महागठबंधन में फंसा पेंच निकालने की कवायद

तेजस्वी से मिले गोहिल, महागठबंधन में फंसा पेंच निकालने की कवायद

09-Jul-2020 08:19 AM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. देर रात कांग्रेस बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल राबड़ी देवी के आवास पहुंचे और सीटों को लेकर चर्चा की है. 

सीटों को लेकर हुई चर्चा

शक्ति सिंह गोहिल के साथ बिहार कांग्रेस प्रभारी मदन मोहन झा, सदानंद सिंह, अखिलेश सिंह एक घंटा तक राबड़ी देवी के आवास पर रहे. इस दौरान आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कांग्रेस नेताओं के साथ सीटों को लेकर बात की. बताया जा रहा है कि आरजेडी नेता और कांग्रेस नेताओं के बीच महागठबंधन के स्वरूप को लेकर चर्चा की गई है.



बता दें कि मुलाकात से पहले शक्ति सिंह गोहिल ने कहा था कि बिहार में महागठबंधन का नेता कौन होगा ये सही समय पर और सर्वसम्मति से तय किया जायेगा. अभी ये फैसला नहीं हुआ है. बिहार में लडाई विचारधारा की है, इसमें किसी एक व्यक्ति को नेता के तौर पर प्रोजेक्ट करके चुनाव लड़ना सही नहीं है.कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ये बयान आरजेडी को बड़ा झटका देने वाला था. आरजेडी ने एलान कर दिया है कि तेजस्वी प्रसाद यादव ही बिहार के मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे. शक्ति सिंह गोहिल सिर्फ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ही नहीं बल्कि सोनिया-राहुल के बेहद करीबी नेताओं में शामिल हैं.