ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 60 बोतल शराब बरामद, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार अवैध होर्डिंग से हजारों करोड़ का नुकसान, सख्त कार्रवाई के मूड में सरकार बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट

लालू को चूहा बोलने पर भड़की राबड़ी, बोली...PM मोदी ने शादी कर पत्नी को क्यों छोड़ा

लालू को चूहा बोलने पर भड़की राबड़ी, बोली...PM मोदी ने शादी कर पत्नी को क्यों छोड़ा

06-Mar-2020 12:36 PM

PATNA : बिहार विधान परिषद में बीजेपी के रवैया से भड़की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आज पीएम मोदी पर सीधा हल्ला बोल दिया. राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने शादी कर पत्नी को क्यों छोड़ दिया हैं.


लालू के चूहा बोलने पर भड़की

शून्यकाल में जब सुबोध राय के चूहा को कैद करने पर बीजेपी के रजनीश बोले कि यह चूहा को बंद रखे हैं इनपर तो कार्रवाई होनी चाहिए. सुबोध राय बोले कि यह चूहे तो फाइल को खा जा रहे है. इस पर रजनीश बोले कि चूहा तो जेल में बंद हैं. जिसके बाद राबड़ी देवी भड़क गई और कहा कि पीएम मोदी ने शादी कर पत्नी को क्यों छोड़ दिया है. एक महिला को पीएम मोदी क्यों सता रहे हैं. इसको लेकर बीजेपी सदस्यों को जवाब देना चाहिए. पहले अपने घर तो संभाले फिर दूसरे को देखें, बार-बार यह बात बोलते हैं. 


मुस्कुराते रहे सीएम नीतीश कुमार

राबड़ी देवी की यह बात सुन सदन में मौजूद सीएम नीतीश कुमार मुस्कुराते रहे हैं. बता दें कि आज राजद एमएलसी सुबोध राय चूहा लेकर सदन पहुंचे . इस दौरान वह बोल रहे कि बिहार में शराब पीने वाला, शिक्षकों की फाइल काटने वाला, बांध काटने और दवा खा जाने के आरोपी चूहा को पकड़कर लाए है. इस पर कार्रवाई होनी चाहिए. इस चूहे को बिहार सरकार आजतक गिरफ्तार नहीं कर सकी है. इसलिए इसको पकड़कर लाए हैं. इसको सजा मिलनी चाहिए.