रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत
07-Oct-2019 10:36 PM
PATNA : अरसे बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की आवाज सुनाई दी। नवरात्रि के मौके पर लालू जब राबड़ी आवास में बोलने लगे तो तेजस्वी भी चुपचाप उनकी बात सुनते रहे।
लंबे वक्त बाद ऐसा हुआ कि 10 सर्कुलर से लालू यादव की आवाज में नीतीश कुमार से लेकर नरेंद्र मोदी तक पर निशाना साधा गया। स्मार्ट सिटी पटना को बदहाल बनाने के लिए नीतीश को जिम्मेदार ठहराया गया तो वहीं नमामि गंगे जैसी योजनाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरजेडी सुप्रीमो के निशाने पर रहे।
दरअसल तेजस्वी से मुलाकात करने के लिए आज छोटे लालू राबड़ी आवास पहुंचे। जलजमाव से परेशान पटना की सड़कों पर पिछले दिनों लालू यादव की आवाज में बोलने वाले जिस शख्स ने सुर्खियां बटोरी वह आज तेजस्वी से मिलने पहुंचे। सामने नेता प्रतिपक्ष बैठे थे और छोटे लालू के निशाने पर सीएम नीतीश और पीएम मोदी रहे।