Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
01-Jan-2024 03:12 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास के बाहर भारी हंगामा हुआ है। राबड़ी आवास के बाहर आरजेडी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए हैं। डेहरी के राजद विधायक फतेह बहादुर के द्वारा राबड़ी आवास के बाहर मंदिर को लेकर विवादित पोस्टर लगाने को लेकर विधायक के समर्थक और कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए हैं।
दरअसल, अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन आगामी 22 जनवरी को होना है। इसको लेकर आरजेडी के डेहरी से विधायक फतेह बहादुर सिंह ने राबड़ी आवास के ठीक सामने एक पोस्टर लगाया है। इस पोस्टर के जरिए विधायक ने मंदिर को अंधविश्वास, पाखंड, मूर्खता और अज्ञानता की ओर ले जाने वाला रास्ता बताया है।
इसी बात को लेकर राजद के ही कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया जिसके बाद विधायक के समर्थक और कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इसके बाद राबड़ी आवास के बाहर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद विरोध जताने वाले कार्यकर्ता को विधायक समर्थकों ने वहां से धक्का देकर भगा दिया।
विधायक का विरोध जताने वाले पटनासिटी से आए आरजेडी कार्यकर्ता भोला यादव का कहना था कि हमें सभी धर्म के लोगों को साथ लेकर चलना है। किसी भी धर्म के बारे में इस तरह की टीका टिप्पणी नहीं करना चाहिए। सभी धर्म एक हैं और सभी लोगों को एक होकर चलना है। विधायक को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए कि जिससे वोट बंट जाए।