कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद
11-Jan-2024 10:30 AM
By First Bihar
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी और 15 जनवरी को ‘दही चुड़ा भोज’ का आयोजन किया गया जायेगा। इस ‘दही चुड़ा भोज’ में महागठबंधन सहित सभी दलों के नेता एवं कार्यकर्ता आमंत्रित होंगे। राजद के तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मंत्री तेज प्रताप यादव एवं सांसद मीसा भारती के साथ-साथ राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमों लालू यादव समेत पार्टी के सभी पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता स्वागत में उपस्थित रहेंगे।
दरअसल, राजद सुप्रीमों लालू यादव के तरफ से उनके स्वस्थ्य होने पर ‘दही चुड़ा भोज’ का आयोजन होता रहा है। इस दौरान वह खुद अपने पार्टी और सहयोगियों को दही परोसते हुए भी नजर आते रहे हैं। लेकिन, इस बार यह काम तेजस्वी के हाथों होने की उम्मीद जताई जा रही है। राजद के तरफ से इस बार मकर सक्रांति पर चूड़ा दही भोज का आयोजन करने का निर्णय आधिकारिक तौर पर कर लिया गया है।
वहीं, राजद प्रदेश कार्यालय में पार्टी की ओर से ‘मकर संक्रांति’ पर ‘चुड़ा-दही भोज’ के आयोजन पर विचार करने के लिए एक बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता, राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य सुभाष यादव, प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, सारिका पासवान तथा प्रदेश महामंत्री सगंठन सह कार्यालय प्रभारी राजेश यादव शामिल हुए। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि पार्टी के तरफ से इस बार दही चुड़ा भोज’ का आयोजन किया जाएगा।
आपको बताते चलें कि, राबड़ी देवी के आवास पर दही-चूड़ा के भोज में बड़ी संख्या में लोगों का जुटान होता रहा है। जब लालू प्रसाद इसमें रहते थे तो वे खुद से भी लोगों को दही-चूड़ा परोसते थे। यानी भर पेट दही-चूड़ा खाने की छूट रहती थी। आयोजन का अंदाज भी निराला रहता है। कोई कार्यकर्ता दही ला रहा होता है, कोई फूलगोभी तो कोई चूड़ा। लालू प्रसाद खुद से भी दही-चूड़ा भोज के इंतजाम में मन से लगते थे।