बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
24-Dec-2019 02:27 PM
By Gautam Kumar
JAMUI : प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक की हत्या का ताजा मामला जमुई जिले से सामने आया है. जहां एक आशिक को रात में अपनी प्रेमिका से मिलना महंगा पड़ गया. प्रेमिका के घरवालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और उसकी डेड बॉडी को सड़क किनारे फेंक दिया. इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात जमुई जिले के चकाई थाना इलाके की है. जहां एक महिला से अवैध संबंध रखने पर एक युवक को अपनी जान से हाथ धोनी पड़ी. रात में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे आशिक की प्रेमिका के घरवालों ने गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को जल खरिया गांव जाने वाली कच्ची सड़क किनारे फेंक दिया. मृतक की पहचान सुशील रजक के रूप में की गई है. जो राज मिस्त्री का काम करता था. बताया जा रहा है कि गांव की ही एक पड़ोसी महिला के साथ उसका अफेयर कई दिनों से चल रहा था.
मृतक युवक की मां लालमणि देवी ने बताया कि उसके बेटे का एक महिला के साथ नाजायज संबंध था. इसको लेकर हमेशा विवाद होते रहता था. उन्होंने बताया कि रात में खाना खाकर वह घर में ही सोया हुआ था. लेकिन सुबह में उसकी डेड बॉडी कच्ची सड़क से बरामद हुई. हालांकि युवक वहां कैसे पहुंचा. पुलिस इसकी छानबीन कर रही है. चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी के मुताबिक मृतक के गले पर निशान हैं जिसके बाद यह आशंका जताई गई है कि उसकी गला दबा कर हत्या कर दी गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...