ब्रेकिंग न्यूज़

इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Home / news / रात में पति के साथ वेलेंटाइन डे मनाकर सुबह प्रेमी के साथ भागी...

रात में पति के साथ वेलेंटाइन डे मनाकर सुबह प्रेमी के साथ भागी महिला, सदमे में पति

16-Feb-2021 02:14 PM

By Ranjan Kumar

KAIMUR : वैलेंटाइन-डे यानि कि प्यार के इजहार का दिन रविवार को संपन्न हो गया. इस दिन को लव बर्ड्स काफी एन्जॉय किये. लेकिन पूरे वेलेंटाइन वीक बिहार से एक से बढ़कर एक घटनाएं सामने आईं. नालंदा, मुजफ्फरपुर, गया और दरभंगा जिले से अजीबोगरीब घटनाएं सामने आईं. अब वेलेंटाइन वीक खत्म हो जाने के बाद कैमूर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल रात में पति के साथ वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने वाली एक महिला सुबह में अपने आशिक के साथ फरार हो गई. 


वैसे तो प्यार का इजहार करने के लिए किसी एक विशेष दिन की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए लेकिन लव बर्ड्स को स्पेशल महसूस कराने के लिए ये दिन काफी उपयुक्त माना जाता है. लेकिन कैमूर में महिला ने जो कदम उठाया, वह वाकई में काफी हैरान करने वाली है. दरअसल मोहनिया थाना इलाके की रहने वाली एक महिला अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई. बताया जा रहा है कि महिला दो बच्चों की मान है. वह अपने साथ बच्चों को भी ले गई. जिससे पति को गहरा सदमा लगा. 


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि महिला जिस प्रेमी के साथ भागी है, वह नाबालिग है. दोनों का संपर्क रॉन्ग कॉल से हुआ था. फिर चार महीने से बातचीत करते करते वह लोग मिलने जुलने लगे. इस दौरान तीन चार बार दोनों की सहमति से संबंध भी बना. लड़का मैट्रिक का छात्र है कैमूर जिले में कल मैट्रिक का परीक्षा देने वाला था. कई बार भभुआ और मोहनिया बुलाकर महिला के साथ संबंध बनाया, फिर महिला के परिवार वाले दोनों को मोहनिया थाना लेते गए. 


news image


आरोपी लड़का कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के लालापुर का रहने वाला है, जो कल से होने वाले मैट्रिक एग्जाम का छात्र भी है. महिला पहले से शादीशुदा है उसका एक बेटा और एक बेटी भी है. इस बात की जानकारी महिला के ससुराल वालों को जब लगी, तो वह महिला को रखने से इंकार करने लगे. अब महिला नाबालिग लड़के के साथ रहना चाहती है. अब लड़का लड़की से बातचीत के अलावा संबंध बनाने से पूरी तरह इंकार कर रहा है. 


महिला ने बताया की "चार महीना पहले कहीं से उसको मेरा नंबर मिल गया, जिसके बाद इसके द्वारा मुझे फोन किया जाने लगा. मैंने कई बार मना भी किया लेकिन वह नहीं माना लगातार फोन किया जा रहा था. फिर बात होने लगा इसमें कई बार मुझे भभुआ और मोहनिया बुलाया इस दौरान तीन चार बार मेरे साथ संबंध भी बनाया."


वहीं आरोपी नाबालिग लड़का का कहना है कि "मैं कल से होने वाले मैट्रिक का एग्जाम देने वाला हूं. एक लड़का नंबर दिया था, जिससे  बात होने लगी. इसके साथ कभी संबंध नहीं बनाया चाहे तो लोग मेरा जांच करा सकता है, मैं तैयार हूं." मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया एक शादीशुदा महिला से एक नाबालिक द्वारा संबंध बनाने की बात सामने आया है.  दोनों लोग मोहनिया थाना पहुंचे थे. महिला का कहना था उसके दो बच्चे हैं कुछ दिनों से बात चल रहा था जिस बिच इन दोनों ने संबंध भी बनाया. अब यह शादी से इंकार कर रहा है. दोनों को महिला थाना भेज दिया गया है, जैसा महिला आवेदन देगी उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी."