पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी
02-Mar-2024 08:24 PM
By First Bihar
PATNA: महागठबंधन की जन विश्वास महारैली पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में कल 3 मार्च को होनी है। रैली की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इस तैयारियों का जायजा लेने के लिए स्पेशल बस में सवार होकर लालू परिवार गांधी मैदान पहुंचा।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्य ने गांधी मैदान में रैली की तैयारियों का जायजा लिया। इसके अलावे पटना में घूमकर रैली में आने वाले लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय भी गये और कार्यकर्ताओं से भी मिले। इस दौरान गरीबों का मसीहा जिंदाबाद..लालू यादव जिंदाबाद से पूरा प्रदेश कार्यालय गूंज उठा।
बता दें कि इससे पूर्व तेजस्वी यादव रैली स्थल गांधी मैदान पहुंचे थे उन्होंने भी महारैली की पूरी तैयारियों का जायजा लिया और कल की रैली को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। रैली में आने वाले लोगों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि 20 फरवरी से हम पूरे बिहार में जन विश्वास यात्रा पर निकले थे लोगों का भारी आशीर्वाद और समर्थन मिला।
तेजस्वी ने कहा कि यात्रा के दौरान ही हमने सभी लोगों को रैली में आने का न्योता दिया था। लोग भारी संख्या में रैली में कल आएंगे। महागठबंधन की महारैली अब तक की सबसे ऐतिहासिक रैली होगी। इतनी भीड़ उमड़ेगी की आज तक किसी भी पार्टी की रैली में इतनी भीड़ नहीं जुटी होगी। जन विश्वास यात्रा जन तीर्थ यात्रा में बदल गया है।


