ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / 'रात में मेरे फ्लैट पर आयो वरना ... ;' नोट्स देने के...

'रात में मेरे फ्लैट पर आयो वरना ... ;' नोट्स देने के बहाने टीचर ने स्टूडेंट को बुलाया अपने घर, वीडियो वायरल करने की धमकी दे 10 दिन करता रहा गंदा काम

09-Jun-2023 10:50 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक ट्यूशन टीचर द्वारा अपनी ही स्टूडेंट से 10 दिनों तक गंदे कामों को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं इस टीचर ने लड़की का गंदा वाला फोटो और वीडियो भी बना लिया है। उसके बाद लड़की को ब्लैकमेल कर उसने डेढ़ सप्ताह तक छात्रा के साथ बलात्कार किया।


दरसअल, राजधानी में एक केमिस्ट्री टीचर ने ट्यूशन पढ़ने आने वाली एक स्टूडेंट के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। टीचर ने 12वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से गंदा काम किया। उसके बाद अश्लील वीडियो और फोटो खींच ली। फिर वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ सप्ताह तक छात्रा के साथ बलात्कार किया। अब शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसपर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।


बताया जा रहा है कि, पीड़िता अपने चार अन्य दोस्तों के साथ एसके पुरी थाना इलाके में आरोपी से ट्यूशन पढ़ती थी। उसी जगह उसने छात्रा को ट्रैप किया। नोट्स देने के बहाने कुर्जी स्थित अपने किराये के कमरे में ले जाकर आरोपी छात्रा के साथ गंदा काम किया। इसके बाद लड़की की मां के बयान पर एसके पुरी थाने में केस दर्ज होने के बाद दारोगा पिंकी प्रसाद ने उसी रोज आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। 22 साल का केमिस्ट्री टीचर रोहतास जिले के चेनारी थाना इलाके का रहने वाला है।


 पुलिस ने जब उसके मोबाइल की पड़ताल की तो उसमें कई लड़कियों के साथ आपत्तिजनक चैट मिले। नोट्स देने के बहाने कमरे पर ले गया था ट्यूशन में छात्रा के साथ आरोपित शिक्षक ने जान-पहचान बढ़ायी। फिर उसे नोट्स देने के बहाने कुर्जी स्थित घर पर ले गया। वहां शिक्षक ने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसने छात्रा की अश्लील तस्वीर खींच ली। बाद में वह उसी तस्वीर को वायरल करने की धमकी देकर उसे बार-बार कमरे पर बुलाने लगा।