ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे

BAGAHA NEWS: रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की जमकर धुनाई, चेहरे पर कालिख लगाकर पुलिस को सौंपा

BAGAHA NEWS: रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की जमकर धुनाई, चेहरे पर कालिख लगाकर पुलिस को सौंपा

25-Sep-2024 06:04 PM

By First Bihar

BAGAHA: बगहा के भैरोगंज कोल्हुआ में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद चेहरे पर कालिख पोत पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज करने के बाद उसे जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। 


दरअसल युवक रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान वह परिजनों के हत्थे चढ़ गया। फिर क्या था शोरगुल सुनकर ग्रामीण आ पहुंचे और उसकी जमकर धुनाई कर दी। युवक रोता चिल्लाता रहा उसके बाद ग्रामीणों ने युवक के मुंह में कालिख पोत दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। 


पुलिस युवक को इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल लाई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने युवक को बेहतर इलाज के लिए जीएमसी रेफर कर दिया। घटना चौतरवा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव की है। जहां पकड़ी गांव निवासी सूरज अपनी प्रेमिका से मिलने देर रात करीब 12:30 बजे कोल्हुआ गांव पहुंचा था। 


इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों से मुक्त कराया। चौतरवा थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।