ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / अनंत सिंह का रतजग्गा, बेचैन छोटे सरकार ने कई दफा की नीतीश से...

अनंत सिंह का रतजग्गा, बेचैन छोटे सरकार ने कई दफा की नीतीश से बात करने की कोशिश, कपड़े तक भी नहीं बदले

18-Aug-2019 12:02 PM

By 2

PATNA : मोकामा वाले बाहुबली विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तारी का डर सताने लगा है. अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां के घर से जब से एके-47 और ग्रेनेड मिला है वो बेचैन हैं. अनंत सिंह को यह पता है कि पटना पुलिस कभी भी उन्हें गिरफ्तार कर सकती है. कपड़े तक नहीं बदल पाए अनंत बाहुबली अनंत सिंह कितने बेचैन हैं इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि कपड़ों के शौकिन अनंत सिंह आज मीडिया के सामने आए तो उन्होंने कल वाले ही कपड़े पहन रखे थे. बैचेन अनंत नीतीश से बतियाने की करते रहे कोशिश बाहुबली विधायक अनंत सिंह को जब से यह पता चला कि पुलिस उनके नदवां वाले घर को खंगाल रही है वो परेशान हो गए. पुलिस ने जब अनंत सिंह के घर से एके-47 और ग्रेनेड बरामद कर लिया तो अनंत सिंह बेचैन हो गए. हथियार बरामद होने के बाद अनंत सिंह यह जान गए कि पटना पुलिस किसी भी वक्त उनको गिरफ्तार कर सकती है. बताने वाले बताते हैं कि अनंत सिंह इस बेचैनी में कल पूरी रात नहीं सो पाए. बताने वाले बता रहे हैं कि अनंत सिंह रात में कई दफा सीएम नीतीश से बात करने की कोशिश करते रहे. विधायक आवास पर पसरा सन्नाटा विधायक अनंत सिंह के आवास पर अक्सर लोगों की चहलकदमी देखी जाती थी. लेकिन आज सुबह से ही विधायक के आवास पर सन्नाटा पसरा हुआ है. बताया जाता है कि अनंत सिंह ने साफ कह दिया है कि वो भी गिरफ्तारी के लिए तैयार ही बैठे हैं.