ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / 'रात बत्ती बुताके...', पटना SP का बड़ा निर्देश; अब किया ये काम तो...

'रात बत्ती बुताके...', पटना SP का बड़ा निर्देश; अब किया ये काम तो लगेगा जुर्माना

08-Oct-2023 07:43 AM

By First Bihar

PATNA : पटना में अब ई-रिक्शा चलाने वालों ने अगर रात में बत्ती बुझा कर रखी तो पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। एसपी ने साफ निर्देश दे दिए हैं कि रात में बत्ती बुझाकर ई-रिक्शा चलाने वालों के चालान काटे जाएं। इसको लेकर एमवीआई एक्ट के तहत चालकों के विरुद्ध रविवार से अभियान चलाया जाएगा। इस बात की जानकारी ट्रैफिक एसपी पूरन कुमार झा ने यह जानकारी दी है।


दरअसल,बैटरी की खपत कम करने के चक्कर में ई-रिक्शा चालक बत्ती बुझा देते हैं। ऐसे में हादसा होता है। अब इसी तरह की हरकत के खिलाफ एमवीआई एक्ट के तहत चालकों के विरुद्ध रविवार से अभियान चलाया जाएगा। इसकी जानकारी ट्रैफिक एसपी पूरन कुमार झा ने दी। उन्होंने बताया कि यातायात परिचालन को सुगम बनाने के उद्देश्य से पांच प्रोन्नत पुलिस निरीक्षकों को संचालन कार्य में लगाया गया है। इससे व्यवस्था और दुरुस्त होगी।


इसके साथ ही वाहनों पर मोडिफाइड लाइट (पुलिस की तरह वाहन पर लगने वाली नीले और लाल रंग की एलईडी बत्तियां) लगा कर घूमने वाले चालकों पर शामत आने वाली है। एसपी को शिकायत मिली है कि इस तरह की लाइट लगाकर लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं। दूसरे वाहन चालक उन्हें पुलिस अधिकारी समझ रास्ता छोड़ देते हैं, लेकिन उनमें युवा सवार रहते हैं। वे रास्ते में हुड़दंग मचाते हैं।


उधर, सोमवार से ट्रैफिक पुलिस आईएसआई मानक के अनुरूप हेलमेट नहीं बेचने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध अभियान चलाएगी। इसमें निर्माताओं पर भी कार्रवाई होगी। वहीं, पुलिस मानक प्राप्त हेलमेट नहीं पहनने वाले चालकों पर भी नकेल कसेगी। शनिवार को नियम के विरुद्ध संचालन करने के आरोप में 38 वाहनों को जब्त किया गया। शुक्रवार को पुलिस ने 1,221 वाहनों पर कार्रवाई की और उनसे 17 लाख 19 हजार एक सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा 49 जुगाड़ वाहन जब्त किए गए।