सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?
22-Jan-2024 09:10 AM
By First Bihar
AURANGABAD: बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोग की जान नहीं जाति हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने अयोध्या जा रहे भाजपा नेता की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
दरअसल, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या जाने के दौरान सड़क हादसे में औरंगाबाद बीजेपी नेता की मौत हो गई है। मृतक उमेश सिंह जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के गोवास विशुनपुर गांव के रहने वाले थे। वे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने अयोध्या जा रहे थे। रास्ते में उत्तर प्रदेश के चंदौली में हुई सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद से ही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
बताया जाता है कि, 65 वर्षीय उमेश सिंह उर्फ रामा सिंह अपने गांव के 4 लोगों के साथ हंसी-खुशी रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने अयोध्या जा रहे थे। वे शनिवार को अयोध्या के लिए निकले थे। जहां यूपी के चंदौली से ऑटो में सवार होकर ट्रेन पकड़ने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन जा रहे थे। इस दौरान चंदौली के पास ही उनकी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई।
उधर, इस घटना में बीजेपी नेता को गंभीर चोटें आई। जिसके बाद घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए चंदौली जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उमेश सिंह उर्फ रामा सिंह के साथ कुटुंबा निवासी उमेश सिंह, संतोष सिंह, गोवास निवासी विजय साहू और उनके पुत्र भी अयोध्या जा रहे थे। इस हादसे में सभी लोगों को चोटें आई हैं लेकिन चोट गंभीर रहने के कारण रामा सिंह का निधन हो गया।