सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
27-May-2022 11:14 AM
PATNA: राज्यसभा चुनाव 2022 को लेकर हलचल तेज़ हो गई है। गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल ने राज्यसभा चुनाव के लिए 2 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। आपको बता दें, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और पार्टी के वरिष्ठ नेता फैयाज अहमद पर्चा भरने वाले हैं। ये दोनों प्रत्याशी आज यानी शुक्रवार को 11:30 बजे राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन कराएंगे। राष्ट्रीय जनता दल के तरफ से आज राजद के दोनों उम्मीदवार फैयाज अहमद और मीसा भारती थोड़ी देर बाद नॉमिनेशन करने के लिए पहुंचेंगे।
फैयाज अहमद राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से उम्मीदवार बनाए गए हैं और 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास अपने परिवार के साथ पहुंचे। फ़ैयाज़ अहमद ने कहा कि खुशी तो है लेकिन जिम्मेदारियां भी बड़ी है। नाम को लेकर जो सस्पेंस था, उस सस्पेंस पर भी फैयाज अहमद ने कहा कि मुझे नहीं मालूम था कि लालू प्रसाद यादव मुझे राजसभा भेजेंगे। हालांकि अब नहीं भेज रहे हैं तो पूरी ईमानदारी से काम को निभाऊंगा।