ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Home / news / Bihar Politics : 'राजनीती कर वक्फ बोर्ड के कतरे जाएंगे पर....', बोले BJP...

Bihar Politics : 'राजनीती कर वक्फ बोर्ड के कतरे जाएंगे पर....', बोले BJP सांसद ... हिंदू धर्म के ख़िलाफ़ हुई बहुत बड़ी साज़िश ...

23-Oct-2024 02:11 PM

By First Bihar

DESK : नई दिल्ली सिविल लाइंस में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में आहुत श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के तीसरे दिन बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जयसवाल हुए शामिल। इस दौरान उन्होंने बड़ी बात कही है। संजय जायसवाल ने कहा कि सनातन धर्म ही सबसे पुराना है। यह न सिर्फ भारत बल्कि कई अन्य देशों में भी माना जाता था। लेकिन, कुछ गलतियों के कारण अब सिर्फ भारत में ही समिति हो गया है। 


बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सह लोकसभा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि हम हिंदू धर्म के पुनर्जागरण का काम कर रहे हैं।  मैं वक्फ़ से जुड़े संसदीय समिति का सदस्य हूँ यह भारत भूमि है सनातनियों का केंद्र है और लोग कहते हैं की सब संपत्ति वक़्फ की है। इसी को लेकर काम काम कर रहे हैं। कुछ लोग पूजा -पाठ करके काम कर रहे हैं और हमलोग सनातन को एकजुट करने का काम कर रहे हैं। इस देश में हिंदू धर्म के ख़िलाफ़ बहुत साज़िश हुई है पर संतों की तपस्या के कारण सब ठीक है।


वहीं सांसद नीरज शेखर ने कहा कि आज हमारा देश आगे बढ़ रहा है। हम प्रभु राम को मानने वालों के साथ खड़े हैं। आज यह देश वापस से सनातन की शक्ति को महसूस कर रहा है। सनातन की सच है लोगों को यह समझ में आ रहा है। भले ही पहले जितनी भी गलती हुई है आज सबकुछ सही चल रहा है। 


इधर युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने कहा की आज पूरी दुनिया हमारे देश की ओर देख रही है इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। आज सनातन के बारे में लोग जान रहे है और इसकी चर्चा हो रही है। यह हमारी पूँजी है और इसके जरिए ही हमारा विकास होता है। सनातन अपने आप में महान है.यह बात अब हर कोई समझने लगा है। अब हमें बस एकजुट होना है।