TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
25-Dec-2023 09:47 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना के बेउर इलाके से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ बदमाशों ने दारोगा को गोली मार दी। इस घटना के बाद से पुरे इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी में बेउर इलाके में सात की संख्या में बदमाश टेलीकॉम टावर में बैटरी चोरी कर रहे थे। इसी दौरान वहां से दारोगा फूलनराम पुलिस टीम के साथ सूचना मिलने पर वहां पहुंचे थे। तभी बेखौफ बदमाशों ने दारोगा को गोली मार दी। गोली दारोगा फूलनराम के दाहिने हाथ में लगी। हालांकि, घायल अवस्था में भी दारोगा और पुलिस टीम ने तीन बदमाशों को धर दबोचा। लेकिन, इस दौरान एक बदमाश फरार होने में सफल रहा।
बताया जाता है कि, पुलिस को देख बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली दारोगा के हाथ में जा लगी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दारोगा को अस्पताल में भर्ती कराया है। और फरार चार बदमाशों की तलाश में जुट गई है। दारोगा पर फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
उधर, पुलिस टीम ने गिरोह के 3 बदमाशों को पकड़ लिया है। मौके से पुलिस ने कई बैटरी, एक पिस्टल बरामद की है। जबकि 4 बदमाश भागने में सफल रहे हैं। वहीं दारोगा को इलाज के बाद डॉक्टरों ने अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। वहीं फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। और जल्द उसकी भी गिरफ्तारी की बात कही है।