ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल

राजधानी में कबाड़ी दुकानदार को अपराधियों ने गोली से किया छलनी, जांच में जुटी पुलिस

17-Feb-2024 11:37 AM

By Mayank Kumar

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके बिहटा से निकलकर सामने आया है। जहां, एक दुकानदार को रंगदारी नहीं देना काफी महंगा पड़ गया। 


दरअसल, राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना से महज कुछ ही दूरी पर खेदलपुरा गांव स्थित आरा-पटना हाईवे के सोन होटल के पास एक कबाड़ी दुकानदार को बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल दुकानदार की पहचान मनेर के टाटा कॉलोनी निवासी विनोद कुमार का पुत्र नवल कुमार के रूप में हुई है। 


वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पहुंचे घायल युवक को इलाज के लिए बिहटा के निजी अस्पताल में भर्ती का जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया है। हालांकि घटना के पीछे करना अभी तक है स्पष्ट नहीं हो पाया है। 


उधर, इस घटना को लेकर बिहटा थानाध्यक्ष सुनील कुमार जसवाल ने बताया कि एक कबाड़ी दुकानदार को अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मारी गई है फिलहाल घायल का इलाज पटना में चल रहा है। उसके फर्द बयान पर पुलिस आरोपी कइ तलाश में जूट गई है जल्द ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।