Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
05-Jan-2024 03:12 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन हत्या, लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके बिहटा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने घर में घुसकर दिनदहाड़े एक महिला की गोली मारकर की हत्या कर डाली है। उसके बाद ये लोग बड़े ही आसानी से हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, पटना के बिहटा में शुक्रवार को हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े कंचनपुर निवासी रूना कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना बिहटा-जिनपुरा मार्ग में गौरैया स्थान स्थित एक मकान में हुई। इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की बाइक मौके पर छूट गई। लेकिन, वो लोग हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।
बताया जाता है कि, तीन की संख्या में आए अपराधियों ने भीड़-भाड़ इलाके में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, गोली की आवाज के बाद ग्रामीणों का शोर होने पर अपराधी अपनी अपाचे बाइक को घटनास्थल पर छोड़ हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गया। इस घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया,वही ग्रामीण आक्रोशित होकर हंगामा शुरू कर दिया।
वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान बिहटा के कंचनपुर निवासी स्व राकेश कुमार की पत्नी रूना कुमारी के रूप में की जा रही है।मृतक महिला बिहटा के गौरैया स्थान किराए के मकान पर रहती थी। इसके कुछ माह पूर्व यमुनापुर नहर पर मृतका के एकलौता पुत्र करीमन कुमार की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
उधर, इस घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस बल को भी ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। हालाँकि, किसी तरह समझा बुझाकर पुलिस भीड़ को नियंत्रित कर अपाचे बाइक के साथ घटना स्थल से पिस्टल के दो मृत एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद कर मामले की छानबीन करते हुए अपराधी की गिरफ्तारी में जुट गई हैं।