25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
29-Jul-2024 07:09 AM
By First Bihar
PATNA : राजधानी वासियों को जल्द ही एक और सुविधा मिलने वाली है। अब जल्द ही पाटलिपुत्र जंक्शन को दीघा नहर रोड से पैदल संपर्क मिल जाएगा। दीघा-एम्स एलिवेटेड रोड के नीचे सोन नहर पर स्टील संरचना से सड़क तैयार कर दी गई है। यात्रियों को नहर रोड से पैदल पार कर रेलवे फुट ओवरब्रिज से प्लेटफार्म पर पहुंचना आसान हो जाएगा। लंबे समय से लंबित इस काम में तेजी आई है। शीघ्र ही दीघा-खगौल पथ से सड़क को जोड़ दिया जाएगा।
दरअसल, रेलवे के दानापुर मंडल के वरीय अभियंता सौरभ मिश्रा ने बताया कि पाटलिपुत्र जंक्शन पर उतरने वाले यात्री पैदल ही अब दीघा नहर पार कर जाएंगे और दीघा-खगौल पथ पर वाहन ले सकेंगे। पाटलिपुत्र जंक्शन के पश्चिमी भाग की सीढ़ी से अब यात्री सीधे दीघा नहर वाले भाग में उतरेंगे और वहां से पैदल ही दीघा-खगौल पथ पहुंच जाएंगे।
उन्होंने बताया कि यह लिंक पथ लगभग 200 मीटर लंबा तैयार किया जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस पथ पर किसी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वाहन पकड़ने के लिए लोगों को दीघा-खगौल पथ ही जाना होगा। पाटलिपुत्र जंक्शन को नहर के पश्चिमी भाग से जोड़ने से उत्तर बिहार के लोग अब सीधे वहां से उतरकर जेपी सेतु से उत्तरी बिहार निकल जाएंगे।
आपको बताते चलें कि वर्तमान में लोगों को पाटलिपुत्र जंक्शन पहुंचने के लिए दीघा-आशियाना पथ से नेहरू पथ जाना पड़ता है। उसके बाद पाटलिपुत्र जंक्शन जाकर ट्रेन पकड़ते हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दीघा नहर के पश्चिमी भाग से पाटलिपुत्र जंक्शन का प्लेटफार्म जुड़ जाने से लोगों को काफी सुविधा होगी।