ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

राजधानी में तालाब में डूबने से दो लड़कों की मौत, सदमे में पड़ोस की लड़की ने उठाया खौफनाक कदम; जानिए क्या है पूरा मामला

05-Jul-2023 08:58 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में तलाब में डूबने से दो लडकों की मौत हो गई। जिसके बाद इस घटना से  पड़ोस में रहने वाली 15 साल की लड़की को इस कदर सदमा लगा कि उसने भी रस्सी से लटक कर खुद की जान दे दी। यह मामला  पटना जिले के जानीपुर के कोरियामा गांव की बताई जा रही है। जहां  शौच के बाद तालाब में नहाने गए ललन कुमार राय के 17 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार और गोरेलाल के 13 वर्षीय पुत्र प्रियांशु उर्फ मनोज कुमार तलाब में डूब गए। जिसके  बाद इस हादसे की जानकारी मिलने से पड़ोस में रहने वाली लड़की भी सदमे में आ गई और उसने भी अपनी जीवन लीला समाप्त कर डाली। 


दरअसल, जानीपुर के कोरियामा गांव में शौच के बाद तालाब में नहाने गए ललन कुमार राय के 17 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार और गोरेलाल के 13 वर्षीय पुत्र प्रियांशु उर्फ मनोज कुमार तलाब में डूब गए। तालाब से निकालने बाद में शवों को गांव में लाया गया। जिसके बाद दो शव को देखने के बाद पड़ोस में रहने वाली किशोरी सदमे में चली गई और फंदे से लटकर खुद की जान ले ली। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा कराकर तीनों शव को उनके परिजनों को सौंप दिया है। 


बताया जा रहा है कि, जानीपुर के कोरियामा गांव में सुबह मनीष कुमार और प्रियांशु शौच करने गए थे। शौच के बाद दोनों तालाब में नहाने लगे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वे डूब गए। घटना की जानकारी मिलने पर बाद वहां गांव के कई लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 


इधर, इस घटना के बाद दोनों शवों को गांव लाया गया। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शवों को देखकर पड़ोस में रहने वाली एक लड़की सदमे में चली गई। उसने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजन ने दोपहर दो बजे बच्ची को फंदे से लटकता देख इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।