ब्रेकिंग न्यूज़

पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक

Home / news / राजधानी में तेज हवा के साथ मुसलादार बारिश, 2 मई तक ऐसे ही...

राजधानी में तेज हवा के साथ मुसलादार बारिश, 2 मई तक ऐसे ही रहेगा मौसम

30-Apr-2023 01:43 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में रविवार दोपहर मौसम का मियाज बदल गया है। राजधानी में झमाझम बारिश हो रही है। पटना में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। पटना में ओलावृष्टि के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने सुबह ही प्रदेश के 38 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं।


दरअसल, मौसम विभाग ने बिहार के सभी जिलों के लिए सुबह ही अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में 30 अप्रैल से लेकर 2 मई तक तेज हवा और बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है। इस दौरान आकाशीय बिजली के साथ-साथ कुछ ही समय बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।  


मौसम विभाग के मुताबिक एक साइक्लोन पूर्वी बांग्लादेश और आसपास के इलाके में बना हुआ है इसका प्रभाव राज्य के ऊपर पड़ रहा है। इसकी वजह से तेज हवा और बारिश होने की संभावना है। इससे दिन का तापमान 31 से 32 और रात का 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 


इसके साथ ही मौसम विभाग में 30 अप्रैल से 2 मई तक बिहार के 38 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें पटना, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, रोहतास, वैशाली, समस्तीपुर, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, बक्सर, भागलपुर समेत अन्य जिले शामिल है।



इधर मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य में अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।