BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
24-Apr-2023 09:41 AM
By First Bihar
PATNA : राजधानी में अपराधियों को बदमाशों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। आलम यह है कि, गलत कामों में शामिल लोगों को अरेस्ट करने जब पुलिस टीम पहुंच रही है तो उसपर जानलेवा हमला कर दिया जा रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला बिहटा थाने से निकल कर सामने आ रहा है। जहां, उत्पाद विभाग और बिहटा थाने की पेट्रोलिंग टीम पर हमला कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग और बिहटा थाने की पुलिस अवैध शराब की छापेमारी करने मूसेपुर टोला गांव पहुंची थी। यहां से पुलिस ने शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति तोता राय को हिरासत में लिया। जिसके बाद लोग उग्र हो गए और पुलिस स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की। वहीं हिरासत में लिए गए शराबी को भी पुलिस के चंगुल से छुड़ाकर फरार हो गए। इस घटना में कई जवान घायल हो गए। घटना के बाद बिहटा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती गांव में की गई है, फिलहाल पुलिस पूरे इलाके में घेराबंदी कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
दरअसल,उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि बिहटा थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव में कुछ शराबी सड़क पर घूम रहे हैं, जिसके बाद विभाग की पुलिस शराब पीने के मामले में गांव के ही तोता राय और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाने ले आ रही थी। इसी दौरान उनके परिजन और आस पास के ग्रामीणों ने पुलिस पर अचानक हमला कर दिया। हमले के बाद परिजन शराबियों को पुलिस के चंगुल से छुड़ाकर ले भागे. इस घटना में करीब आधा दर्जन पुलिस जख्मी हो गए।
इधर, इस घटना को लेकर बिहटा थानाध्यक्ष सह सर्किल इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया की मूसेपुर गांव में उत्पाद विभाग के द्वारा शराब को लेकर छापेमारी की जा रही थी, इसी दौरान दो लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी कर दोनों को ले जाया जा रहा था तभी कुछ लोगों ने उत्पाद विभाग के वाहनों पर हमला कर दिया।