ब्रेकिंग न्यूज़

होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस

राजधानी में मंदिर टूटने पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा - मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दिया गया होता तो ..

राजधानी में मंदिर टूटने पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा -  मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दिया गया होता तो ..

19-May-2023 12:24 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो निर्माण का कार्य काफी तेजी के साथ चल रहा है। इसको लेकर कई जगहों पर मकान और मंदिरों की को भी हटाने की कवायद शुरू हो चुकी है। अब इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा हमला बोला हैं। उन्होंने कहा है कि - देश के सभी मुसलमान पाकिस्तान चले गए होते तो फिर ये नौबत कभी भी नहीं आती। 


दरअसल, राजधानी पटना के अशोक राजपथ पर पटना कॉलेज के पास स्थित ब्रह्मस्थान दुर्गा मंदिर को तोड़ा जा रहा है। अब इसी को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ी बात कही है।  गिरिराज ने कहा है कि,  इस देश की पहचान सनातन संस्कृति से है। इस संस्कृति की पहचान दुर्गा, काली, लक्ष्मी जैसी देवियों से है। आज उन देवियों के  मंदिर तोड़ा जा रहा है। यह दुर्भाग्य की बात है। 


उन्होंने कहा कि, पटना कॉलेज के पास का मंदिर 300 साल पुराना है, जो अंग्रेजों के जमाने में भी नहीं टूटा। अब इसे नए अंग्रेज इसे तोड़ना चाहते हैं तो हम इसका विरोध करेंगे। अगर बंटवारे के दौरान सभी मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दिया गया होता और वहां के हिंदुओं को यहां लाया गया होता, तो आज ये नौबत नहीं आती।


वहीं, गिरिराज सिंह के इस आरोप का जवाब देते हुए जदयू के एमएलसी और प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि, गिरिराज सिंह का पहले यह मालूम होना चाहिए अशोक राजपथ में मंदिर के बारे में किस पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। नवीन कुमार सिन्हा जो आपके मित्र थे उनके पुत्र और भाजपा विधायक नितिन नवीन जब पथ निर्माण मंत्री थे उन्होंने ही इसको लेकर सारा प्रक्रिया पूरा किया था। 


इसका मतलब गिरिराज सिंह जो कह रहे हैं उसके अनुसार आपके पार्टी के विधायक भी सनातन विरोधी हैं। अगर वह सनातनी थे तो उनको सहमति ही नहीं देनी चाहिए थी मंदिर टूटने पर। अगर उन्होंने सहमति दी है तो इसका मतलब यह है कि आप उनको कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। इसका मतलब यह साफ है कि आप अपना दल के विधायक को ही भाषाई  रूप से अपमानित कर रहे हैं।


आपको बताते चलें कि, पटना में ब्रह्मस्थान दुर्गा मंदिर को हटाने के विरोध में स्थानीय लोग धरना दे रहे हैं। बीजेपी नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह गुरुवार को धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य की महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नीतीश सरकार को सनातन विरोधी करार दिया।