पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
09-Nov-2023 09:38 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का डर कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन ये अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके दानापुर से निकल कर सामने आ रही है। जहां पटना में जमीन विवाद में गोलीबारी का मामला सामने आया है। यह घटना दानापुर के लखनिबीघा गांव की है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना के दानापुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। यहां देखते - ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग की नौतब आ गई। इस घटना में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गये। घायलों का अस्पताल में इलाज करवाया गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। यह घटना दानापुर थाना क्षेत्र के लखनीबीघा की है।
वहीं,घटना के संबंध में जख्मी राकेश चंद्र सिन्हा के पुत्र मोहित कुमार उर्फ मिक्की ने बताया कि एक साल से देवेंद्र सिंह के जमीन विवाद कोर्ट में चल रहा था। जिसके लेकर उसके पास कोर्ट के द्वारा कई नोटिस भेजा जा चुका है। देवेंद्र सिंह के पुत्र के द्वारा विवादित साढ़े पांच कठ्ठा जमीन पर मिट्टी भराई का काम किया जा रहा था। जिसको लेकर घायल पक्षों ने विरोध किया।
बताया जा रहा है कि विरोध को देखते हुए देवेंद्र का पुत्र हथियार के साथ अपने आधे दर्जन लोग को लेकर पहुंचे और गोलीबारी करने लगे। इस गोलीबार में राकेश चंद्र सिन्हा और धर्म देवी को जा लगी। वहीं एक गोली मेरी मां के हाथ की अंगुली को छूकर निकल गई। वही घटना की सूचना पाकर दानापुर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर गिरी दो नाली बंदूक को अपने कब्जे में ले छानबीन में जुट गई है।
आपको बताते चलें कि, लखनीबिगहा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी की घटना हुई है। जिसमे एक पक्ष को दो लोगों को गोली लगी है और तीन लोग मामूली रूप से जख्मी है। सभी घायलों का इलाज सगुना मोड़ निजी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले की छानबीन की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रहा है।