ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की

Home / news / राजधानी में गंगा घाट पर नहाने गए चार दोस्त डूबे, एक की मौत,...

राजधानी में गंगा घाट पर नहाने गए चार दोस्त डूबे, एक की मौत, तलाश में जुटी SDRF की टीम

17-Apr-2023 10:38 AM

By First Bihar

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है। जहां गंगा स्नान को गए चार लड़के गंगा नदी में डूब गए।  इस घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जिसको एसडीआरएफ की टीम ने गंगा नदी में तलाश कर बाहर निकाला। वहीं, बाकी के तीन दोस्तों को स्थानीय लोगों व एसडीआरएफ की मदद से बचा लिया गया है। इस घटना में मृतक की पहचान रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के रहने वाले डब्लू कुमार के पुत्र 17 वर्षीय नीरज कुमार के रूप में हुई। 


वहीं, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि नीरज अपने दोस्तों के साथ एनआइटी घाट घूमने आया था, लेकिन इसी बीच खेल-खेल में सभी ने नहाने का प्लान बना लिया और गंगा नदी में कूद गये।  गंगा नदी में ही चारों दोस्त मस्ती करने लगे, इसी दौरान चारों पानी में डूबने लगे। सभी को डूबता देख स्थानीय लोगों ने छलांग लगायी और कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों के प्रयास से तीन दोस्तों को तो बचा लिया गया, वहीं नीरज डूब गया। इसके एसडीआरएफ ने तलाश कर गंगा से बाहर निकाला। 


बताया जा रहा है कि, नीरज कुमार अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। नीरज के परिजनों ने बताया कि, वो अपने दोस्तों के साथ गंगा में नहाने गया था। हादसा कैसे हुआ इसके बारे में उन्हें भी कुछ जानकारी नहीं है। किसी ने फोन करके नीरज के डूबने के बारे में बताया तो हमलोग गंगा घाट पहुंचे. पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले गोपलगंज के गंडक नदी में सात लोग डूब गए थे। जिसमें कई लोगों की मौत की भी सुचना निकल कर सामने आया है। हालांकि, इसको लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ये लोग किसी श्रादकर्म में शामिल होने गए थे तो उसी समय गंडक नदी में डूब गए।