ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

राजधानी में दिनदहाड़े अपराधियों ने हार्डवेयर दुकानदार को गोलियों से भुना, मौके पर हुई मौत

27-Apr-2023 11:26 AM

By First Bihar

PATNA  : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ लगातार कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से गोलीबारी और लूट- पाट की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके दानापुर से निकल कर सामने आया है। जहां दिन- दहाड़े एक हार्डवेयर दुकानदार को गोलियों से भून डाला गया। 


 मिली जानकारी के अनुसार, दानापुर के रूपसपुर में अपराधियों ने गुरुवार सुबह - सवेरे एक व्यापारी को गोलियों से भून डाला। बताया जा रहा है कि इस घटना में व्यापारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आस - पास के लोगों ने इस घटना की  सूचना रूपसपुर थाने को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।  


बताया जा रहा है कि, मृतक रंजन कुमार का आपसी पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी आपसी पारिवारिक रंजिश को लेकर रंजन कुमार की हत्या को अंजाम अपराधियों ने दिया गया है। आसपास के लोगों का यह मानना है कि रंजन कुमार सीमेंट छड़ के छोटे-मोटे व्यापार किया करते थे। इसी को लेकर कुछ दिनों पहले उसका किसी के साथ विवाद हो गया था और अब इसकी हत्या कर दी गई है।  हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है यह पुलिस जांच के बाद ही मालूम चलेगा। 


इधर, इस घटना को लेकर रूपसपुर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि, गुरुवार की सुबह अज्ञात अपराधियों द्वारा हार्डवेयर व्यापारी रंजन कुमार को गोलियों से भून डाला। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।