ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / राजधानी में क्रिकेटर ईशान किशन के घर के पास लगी आग, मकान छोड़कर...

राजधानी में क्रिकेटर ईशान किशन के घर के पास लगी आग, मकान छोड़कर बाहर फैमिली निकली

15-Jun-2023 01:09 PM

By First Bihar

PATNA : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन के पटना आवास के पास आज अचानक से आग लग गई। जिसके बाद ईशान के पिता समेत परिवार के सभी लोग धुएं की वजह घर से बाहर निकल गए। फिलहाल ईशान किशन खुद इस आवास पर मौजूद नहीं थे। वो इन दिनों डब्लूटीसी फाइनल खेलने गए हुए थे अभी वह वापस नहीं लौटे हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना के गुरुवार को राजीव नगर इलाके में भीषण आग लग गई। यह आगलगी भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन के निजी मकान के पास लगी है। फिलहाल इसमें किसी तरह की कोई हताहत की खबरें निकल कर सामने नहीं आई है। हालांकि, आग लगने के बाद क्रिकेटर का परिवार बुरी तरह से सहम गया और बचाव के लिए घर से बाहर आ गए। 


बताया जा रहा है कि, राजीव नगर थाना क्षेत्र के बसंत बिहार कालोनी स्थित HP गैस गोडाउन के पास खाली झाड़ियों में लगी। भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया है। इस दौरान सैकड़ों मकान के बीच से लगातार धुआं उठ रहा था। फिलहाल इस घटना की जानकारी नजदीकी थाने को दे दी गई है। 


इधर,धुएं के कारण लोग घर छोड़कर भागने लगे। वहीं, स्थानीय लोगों ने मौके से दमकल टीम को सूचित किया। सूचना मिलते ही तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। तीनों गाड़ियों का पानी खत्म होने की वजह से दमकल की दूसरी गाड़ी आने के इंतजार में कर्मी खड़े है।