ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द

Home / news / BIHAR NEWS : राजधानी में छड़ दुकानदार की हत्या, इलाके में सनसनी; जांच...

BIHAR NEWS : राजधानी में छड़ दुकानदार की हत्या, इलाके में सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

06-Dec-2024 10:47 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां अपराधियों ने छड़ दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच जारी है। इसके बाद अब जांच के बाद ही मामले की असलियत सामने आएगी। 


दरअसल, राजधानी में एक बार फिर अपराधियों ने दहशत फैला दी है। मोजीपुर इलाके में छड़ दुकानदार उदय राय की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। उदय राय अपनी दुकान से बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उन्होंने घर के बाहर बाइक रोकी, बाइक सवार अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।


वहीं, स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। अब जांच के बाद ही मामले में असलियत सामने आएगी। फिलहाल कुछ भी कहा जाना उचित नहीं होगा। फिलहाल, हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या के पीछे क्या मकसद था और इसमें कौन-कौन शामिल थे।