Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
08-Sep-2023 09:17 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। ऐसे में इन अपराधियों को पकड़ने को लेकर पुलिस महकमा भी काफी अलर्ट मोड पर आ गया है।इसी कड़ी में अब जो ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आया है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारी है। जिससे इलाके में अफरा- तफरी का माहौल बन गया है।
दरअसल, राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां जन्माष्टमी को लेकर जहां पुलिस चौकन्ना होने का दावा कर रही थी। ठीक उसी समय बेख़ौफ़ अपराधियों बे बुद्धा कालोनी थाना क्षेत्र के उत्तरी मंदिरी इलाके में एक युवक को गोली मारी है। गोली पेट मे लगी है, जहां घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का नाम राजेश उर्फ बंगाली है।
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे DSP विधि व्यवस्था नुरूल हक और बुद्धा कालोनी थानाअध्यक्ष निहार भूषण मामले के जांच में जुट गए हैं। मामले की जांच कर आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर आगे की करवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि , गोली से घायल होने के बाद राजेश उर्फ बंगाली शोर मचाने लगा कि गोली लग गई है। घटना के बाद घायल युवक गंभीर हालत में स्कूटी पर सवार होकर निजी अस्पताल पहुंचा, जहां इलाज तो कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने रुबन अस्प्ताल में घायल को रेफर कर दिया गया। हालांकि बंगाली लोगों से बातचीत भी कर रहा है, लेकिन अब तक इस बात की पुष्टि नही हुई है कि घटना की मुख्य वजह क्या है।
आपको बताते चलें कि, राजेश उर्फ बंगाली बुद्धा कालोनी थाना क्षेत्र के छक्कन टोला इलाके का रहने वाला है जो हैं किराए के मकान में लंबे समय से राह है। जिसके दो बेटे हैं एक बेटा खाजा दुकान में काम करता है और पेंटिंग का काम किया करता है और शराब की तस्करों मामले में दो बार जेल भी जा चुका है। फिलहाल घायल युवक की स्थिति में सुधार बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।