ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

Home / news / राजधानी के पॉश इलाके में गोलीबारी, एक युवक घायल; हथियार-गोली के साथ बदमाश...

राजधानी के पॉश इलाके में गोलीबारी, एक युवक घायल; हथियार-गोली के साथ बदमाश हुए अरेस्ट

17-Mar-2024 12:59 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक युवक को दिन -दहाड़े गोली मारकर घायल कर दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना के पॉश इलाके में रविवार को गोलीबारी होने से हड़कंप मच गया। इस गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया है। इस घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इसके बाद इलाके में अफरा -तफरी मच गई। इसके बाद इस मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस थाने को दे दी गई। उसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 


वहीं , इस घटना को लेकर पुलिस की टीम एक्शन में आ गई है। यह मामला पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के पाटलिपुत्र तुलसी पथ का बताया जा रहा है। इस घटना में युवक बुरी तरह से घायल बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की टीम इस मामले में जांच को लेकर जूट गई है। इसके साथ ही अपराधियों के लिए धड़-पकड़ अभियान चलाया और घटना के बाद करीब दर्जन भर लोगों को पुलिस ने पकड़ा है।  उनके पास से 2 कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। 


उधर, सरेआम दो छात्र गुटों में बवाल और फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और चर्चा का विषय बन गया है। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से पूरे देश में आचार संहिता लागू है। ऐसे में पुलिस प्रशासन और ज्यादा अलर्ट है। बताया जा रहा है कि उपद्रव को अंजाम देने वाले और फायरिंग करने वाले आरोपियों को जल्द दबोच लिया जाएगा।