Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह? Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह? BIHAR CRIME: महिला को पिस्टल दिखाते बेगूसराय का वीडियो वायरल, युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज SUCCESS STORY: कौन हैं थान्या नाथन? बचपन से 100% ब्लाइंड, फिर भी बन गईं राज्य की पहली महिला जज; जानें मधुबनी में अवैध दवा कारोबार पर छापा, सूखे नशे के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई Bihar Crime News: पथ निर्माण विभाग का क्लर्क निकला किडनैपर, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे Bihar Crime News: पथ निर्माण विभाग का क्लर्क निकला किडनैपर, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे Pawan Singh Jyoti Singh: कोर्ट में पेश हुईं एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, पावर स्टार क्यों नहीं पहुंचे? Pawan Singh Jyoti Singh: कोर्ट में पेश हुईं एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, पावर स्टार क्यों नहीं पहुंचे? BIHAR: रोहतास में महिला की संदिग्ध मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप
03-Jun-2023 07:36 AM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना में पुलिस महकमे को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फुलवारीशरीफ इलाके के एक गेस्ट हॉउस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। वृंदावन कॉलोनी रोड नंबर-2 में स्थित अतिथि गेस्ट हाउस में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, पांच युवतियों को पुलिस ने मुक्त कराया है।
दरअसल, राजधानी के फुलवारीशरीफ के वृंदावन कॉलोनी रोड नंबर-2 में स्थित अतिथि गेस्ट हाउस में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, पांच युवतियों को पुलिस ने मुक्त कराया है। मौके से आपत्तिजनक सामान और शराब की बोतलें बरामद की गई हैं। कमरे में एक प्रेमी जोड़ा भी पुलिस को मिला जिसका सत्यापन किया जा रहा है। एक युवती ने कर्ज नहीं चुकाने पर उसे जबरन देह व्यापार में धकेला गया था।
वहीं, गिरफ्तार आरोपियों में गेस्ट हाउस का मैनेजर के अलावा कंकड़बाग निवासी रंजीत, विकास, रौकी, बंटी, मुन्ना व भुसौला निवासी ऋषभ शामिल हैं। वहीं, गेस्ट हाउस का मालिक मिथिलेश महतो फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। देह व्यापार में संलिप्त 22 वर्षीय युवती ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि उसकी मां बीमार थी। एम्स में उनका इलाज चल रहा था। उसे पैसे की जरूरत थी तो एक व्यक्ति ने उसकी मुलाकात मिथिलेश से करवाई। उसने युवती को 20 हजार रुपये कर्ज के रूप में दे दिए। इसके बाद जब रुपये देने में देरी होने लगी तो मिथिलेश उसे प्रताड़ित करने लगा। उसने कई बार युवती को धमकी भी दी। अंत में मिथिलेश ने ही युवती को जिसमफरोशी के धंधे में धकेल दिया।
आपको बताते चलें कि, गेस्ट हाउस में जिस्मफरोशी का धंधा होने की खबर मिलने के बाद पुलिस टीम ग्राहक बनकर वहां पहुंची। पता चला कि सारे कमरे बुक हैं। इसके बाद पुलिस ने वहां छापेमारी कर दी। कमरों की तलाशी के बाद वहां मौजूद युवक-युवतियों से पूछताछ की गई तो हकीकत सामने आई। पूर्व में इस गेस्ट हाउस का नाम लक्की था। बाद में इसका नाम बदल अतिथि गेस्ट हाउस कर दिया गया।