ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

प्लास्टिक पाईप से परेशान हुए मंत्री जी, सदन में घिरे तो डिप्टी सीएम ने किया बचाव

09-Jul-2019 03:09 PM

By 3

PATNA : नल जल योजना को लेकर लगातार किरकिरी झेल रही नीतीश सरकार के लिए मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। बिहार विधान परिषद में मंगलवार को एक बार फिर से पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा घिर गए। मंत्री जी को प्लास्टिक की पाइप ने सदन में ऐसा परेशान किया है कि बचाव के लिए डिप्टी सीएम सुशील मोदी को उतरना पड़ा। दरअसल सदन में नल जल योजना में इस्तेमाल की जाने वाली वाटर सप्लाई पाइप को लेकर कई सदस्यों ने सवाल उठाए। ज्यादातर सदस्यों का आरोप था कि इस योजना में इस्तेमाल की जा रही वाली पाइप बेहद घटिया क्वालिटी की है। विधान परिषद में सदस्यों के ताबड़तोड़ सवालों से परेशान मंत्री विनोद नारायण झा को जब जवाब नहीं सूझा तो डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को यह कहकर बचाव करना पड़ा कि वाटर सप्लाई के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पाईप प्लास्टिक की बजाय किसी अन्य उत्कृष्ट मेटेरियल की है।