ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू

Home / news / क्वॉरेंटाइन सेंटर से प्रेमी को लेकर भागी प्रेमिका, दबंग प्रेमिका की खूब हो...

क्वॉरेंटाइन सेंटर से प्रेमी को लेकर भागी प्रेमिका, दबंग प्रेमिका की खूब हो रही चर्चा

30-May-2020 07:48 AM

GHATSHILA: क्वॉरेंटाइन सेंटर में बंद अपने प्रेमी को प्रेमिका लेकर भाग गई. इस दबंग प्रेमिका की जमकर चर्चा हो रही है. प्रेमिका का प्रेमी कई दिनों से क्वॉरेंटाइन सेंटर में था. यह मामला घाटशिला के नूतनडीह स्कूल क्वॉरेंटाइन सेंटर का है.

दोनों की तलाश में जुटे परिजन

जब क्वॉरेंटाइन सेंटर से युवक के भागने की खबर सामने आई तो हड़कंप मच गया. वह कुछ दिन पहले ही आंध्रप्रदेश से आया था. जिसके बाद उसको क्वॉरेटाइन सेंटर में रखा गया था. भागने के बाद मुखिया ने थाना और प्रशासन को इसकी सूचना दी है. जिसके बाद खोजबीन शुरू हो गई है. यही नहीं युवती और युवक के परिजन भी दोनों की खोजबीन में जुट गए. लेकिन अभी तक दोनों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है.

कई सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

बताया जा रहा है कि दोनों का दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इससे पहले भी दो बार प्रेमिका प्रेमी को लेकर फरार हो चुकी थी. दोनों शादी करना चाहते हैं. लेकिन समाजिक कारण से परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया. प्रेमिका नूतनडीह के कोलडीह टोला की है और प्रेमी भी वही का है. लड़की के प्रेम प्रसंग से परेशान परिजनों ने लड़की को गांव से टाटानगर बहन के पास भेज दिया गया था. जबकि उसका प्रेमी कमाने के लिए आंध्र प्रदेश के चित्तूर चला गया था. उसके घर लौटने के कुछ माह पहले ही लड़की भी टाटानगर से अपने घर कोल्डीह लौट आई थी.