जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
30-Oct-2020 10:16 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल प्यार में धोखा खाने के बाद एक प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली है. इस घटना के बाद मृतक लड़की के घर में मातम छा गया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना इलाके की है. जहां भगवानपुर पंचायत के भवानीपुर गांव में प्रेम प्रसंग में असफल होने के बाद युवती ने गले में फंदा डालकर अपनी जान दे दी. इस घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर पंचायत के भवानीपुर वार्ड नंबर 17 निवासी एक लड़की गांव के ही एक लड़के से प्रेम करती थी.
इस घटना के संबंध में मिली है कि दोनों एक दूसरे से काफी प्यार करते थे. कई दिनों से दोनों रिलेशनशिप में थे. प्रेमिका ने अपने प्रेमी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे उसके प्रेमी के ख़ारिज कर दिया. उसने शादी रचाने से साफ़ इनकार कर दिया. जिसके बाद लड़की गुस्से में आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.
घटना की सूचना मिलते हैं रीगा थाना अध्यक्ष सुभाष मुखिया ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है. प्रेमिका के पिता ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. आवेदन के आधार पर प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है.