ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज

Home / news / महिला ने आशिक के साथ फांसी लगाकर दी जान, मरने से पहले वीडियो...

महिला ने आशिक के साथ फांसी लगाकर दी जान, मरने से पहले वीडियो बनाकर किया वायरल

12-Mar-2020 02:18 PM

DESK : प्रेम में असफल होने पर प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी. मामला मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की है. महिला की 15 दिन पहले ही शादी हुई थी और वह अपने ससुराल से होली मनाने मायके आई थी. इसी दौरान महिला और उसके प्रेमी ने सुसाइड कर ली. दोनों ने मरने से पहले गले में फंदा लगाकर वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.  

मामला जिला मुख्यालय पन्ना से 100 किलोमीटर दूर शाहनगर थाना क्षेत्र के देवरी गांव की है. देवरी के ही रहने वाले 20 साल का अरुण पाल स‍िंह और 19 साल की खुशी के बीच कुछ सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन अलग-अलग जाति के होने के कारण दोनों के परिजनों ने शादी की इजाजत नहीं दी. इसी बीच खुशी की शादी 25 फरवरी को कहीं और कर दी गई.

शादी के बाद खुशी होली मनाने ससुराल आई और दोनों ने सुसाइड करने का फैसला कर लिया. दोनों ने पेड़ पर एक ही रस्सी से दो अलग-अलग फांसी के फंदे बनाये और फिर फंदे को गले में डालकर मौत का लाइव वीडियो भी बनाया जिसे सोशल मीडिया में शेयर कर एक-दूसरे से लिपट कर फांसी पर झूल गए. दोनों ने लाइव वीडियो में बताया कि उन्हें शादी नहीं कर पाने का मलाल है.