ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / प्यार करने की मिली सजा, युवक की गोली मारकर हत्या

प्यार करने की मिली सजा, युवक की गोली मारकर हत्या

09-Apr-2021 04:13 PM

DARBHANGA: लहेरियासराय थाना के रामहगंज में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से घायल युवक को आनन फानन में इलाज के लिए DMCH में एडमिट कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि मृतक का नाम कृष्ण कुमार था जिसकी प्रेम प्रसंग में हत्या कर दी गयी। बताया जाता है कि युवक जब अपने घर पर था तभी चेहरे पर मास्क और हेलमेट लगाए एक व्यक्ति ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।



मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक कृष्ण कुमार पड़ोस की लड़की से प्यार करता था। जब इसकी जानकारी लड़की के पिता को हुई तब उन्होंने बेटी से बात नहीं करने की हिदायत कृष्ण कुमार को दी थी और बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों ने लड़की के पिता पर हत्या का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीपीओ अनोज कुमार ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।