ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

लव, सेक्स और धोखा: पहले प्यार के जाल में फंसाया फिर करने लगा गंदा काम, ब्लैकमेल करने लगा बॉयफ्रेंड तो लड़की ने उठा लिया खौफनाक कदम

13-Jun-2024 04:48 PM

By First Bihar

KATIHAR: कटिहार से लव, सेक्स और धोखा का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पहले युवती को अपने झूठे प्यार के जाल में फंसाया और बाद में उसका यौन शोषण करने लगा। इस दौरान आरोपी ने लड़की का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती ने खौफनाक कदम उठा लिया।


दरअसल, पूरा मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां एक 18 वर्षीय युवती ने प्रेमी के ब्लैकमेल से तंग होकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि पिछले दो साल से लड़की गांव से कुछ दूरी पर स्थित शिक्षक कुंदन कुमार के कोचिंग में पढ़ने जाया करती थी। इस दौरान शिक्षक के बड़े भाई टुनटुन यादव ने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसका यौन शोषण किया। इस दौरान टुनटुन ने अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाया। 


बाद में जब युवती को समझ आया कि उसका प्रेमी ठीक नहीं है तो उससे वह अलग हो गई लेकिन प्रेमी टुनटुन यादव को यह बात नागवार गुजरी। टुनटुन ने युवती को अश्लील वीडियो और फोटो भेज कर ब्लैकमेल करने लगा। परेशान होकर युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद युवती के माता-पिता आरोपी के घर पहुंचे और इसकी शिकायत की।


इस बात से नाराज होकर आरोपी ने युवती का अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद युवती ने आहत होकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद आरोपी टुनटुन यादव घर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।