हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
28-Aug-2022 02:21 PM
By Saurav
SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां लव मैरिज को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई। प्यार के दुश्मनों ने दोनो प्रेमी प्रेमिका की जमकर पिटाई की, जिसके बाद प्रेमी राजू राम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।
घटना जिला के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव की है। मृतक नानपुर थानाक्षेत्र के छोटा भदियन वार्ड नंबर 4 का रहने वाला राजू राम है। वह पास के एक गांव की लड़की से प्यार करता था। इसी बीच दोनो ने घरवालों के खिलाफ अपनी मर्जी से शादी रचा ली, जिससे बौखलाए लड़कीवालों ने दोनो को रतनपुरा में बुलाकर इतना पीटा की लड़के की मौत हो गई।
घटना विगत 10 तारीख की है जब प्रेमी युगल को बाभन गाझी के पास पिटाई कर दोनो को अधमरे हालत में फेंक दिया था। सूचना के बाद लड़के के परिवार वालों ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों प्रेमी युगल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां लड़की की जिंदगी तो बच गई लेकिन प्रेमी ने PMCH पटना में दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।