पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़
12-Apr-2020 06:58 AM
KHAGARIA : कोरोना संकट से निपटने के लिए बुलाई गई बैठक में शामिल होकर घर वापस लौट रहे पूर्व मुखिया की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मेघौना के पूर्व मुखिया और माकपा नेता जगदीश चंद्र बसु उर्फ मुन्ना यादव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शनिवार को देर शाम हुई।
पूर्व मुखिया मुन्ना यादव कोरोना महामारी से निपटने के लिए वार्ड नंबर 10 में बुलाई गई बैठक में शामिल होकर अपने घर वापस लौट रहे थे इसी बीच को कोकराहा ढाला के पास अपराधियों ने उनकी बाइक रुकवाई और अचानक से फायरिंग शुरू कर दी। मुन्ना यादव पर गोलियों की बौछार करने के बाद अपराधी वहां से निकल भागे। अपराधियों की गोली से गंभीर रूप से घायल हुए पूर्व मुखिया मुन्ना यादव को इलाज के लिए बेगूसराय लाने का प्रयास हुआ लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
मुन्ना यादव की हत्या के बाद पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है। सदर एसडीपीओ आलोक रंजन ने कहा है कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मुन्ना यादव 2001 से 2011 तक मेघौना के मुखिया रहे। वह 2009 में खगड़िया लोकसभा का चुनाव भी माकपा प्रत्याशी के तौर पर लड़ चुके थे।