ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त

Home / news / पुतुल थामेंगी लालटेन, तेजस्वी को बनाएंगी मुख्यमंत्री

पुतुल थामेंगी लालटेन, तेजस्वी को बनाएंगी मुख्यमंत्री

29-Aug-2020 11:02 AM

PATNA : समता पार्टी के दौर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोगी रहे स्व. दिग्विजय सिंह की पत्नी पुतुल देवी अब लालटेन थामने जा रहीं हैं. बांका से सांसद रह चुकी पुतुल देवी जल्द ही आरजेडी में शामिल होने वाली हैं और राजद के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पुतुल देवी की एंट्री को लेकर सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी है. 


बांका से लोकसभा जीतकर पहुंचने वाले दिग्विजय सिंह की मौत के बाद उनकी पत्नी पुतुल देवी भी लोकसभा सीट से सदन जा चुकी हैं. लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर बांका से चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था. एनडीए गठबंधन के तहत यह सीट जदयू कोटे में चली गई थी और जेडीयू के गिरधारी यादव ने इस सीट से जीत हासिल की थी.


पुतुल देवी बीजेपी से सांसद रह चुकी हैं लेकिन जब उन्होंने 2019 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा का चुनाव लड़ा तो पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था. अब पुतुल देवी तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए विधानसभा चुनाव के पहले आरजेडी का दामन थामने वाली हैं. आपको याद दिला दें कि पुतुल देवी के लिए लोकसभा चुनाव में उनकी बेटी निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने चुनावी प्रबंधन का पूरा जिम्मा उठाया था लेकिन इसके बावजूद वह चुनाव हार गई थी.