ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / PUSU चुनाव को लेकर पप्‍पू यादव ने की जेएसीपी की अहम बैठक, उम्मीदवारों...

PUSU चुनाव को लेकर पप्‍पू यादव ने की जेएसीपी की अहम बैठक, उम्मीदवारों को लेकर हुई चर्चा

19-Nov-2019 07:09 PM

PATNA: पटना विश्‍वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (जेएसीपी) 2019 को लेकर आज जन अधिकार छात्र परिषद की बैठक जन अधिकार पार्टी (लो) के प्रदेश कार्यालय में संपन्‍न हुई. बैठक जन अधिकार पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पप्‍पू यादव के समक्ष संपन्‍न हुई, जिसकी अध्‍यक्षता छात्र परिषद के प्रदेश अध्‍यक्ष गौतम आनंद ने की. बैठक में मुख्‍य रूप से  PUSU चुनाव 2019 की रणनीति पर विस्‍तार से चर्चा हुई, हालांकि इस चुनाव में जेएसीपी के उम्‍मीदवार कौन – कौन होंगे, ये तय नहीं हुआ है.

इस दौरान पप्‍पू यादव ने कहा कि उन्होंने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहे कि राजनीति में छात्रों की भागीदारी जरूरी है. छात्र हितों के सवाल पर हमेशा छात्रों के बीच हम और हमारी जन अधिकार छात्र परिषद के साथी रहें हैं. विश्‍वविद्यालय में चुनाव होना जरूरी है ताकि विश्‍वविद्यालय में लोकतांत्रिक माहौल कायम रहे.

वहीं, बैठक को सम्बोधित करते हुए छात्र प्रदेश अध्यक्ष गौतम आनंद ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय के सभी सवालों पर संघर्ष करने वाला एक मात्र संगठन जन अधिकार छात्र परिषद है. छात्र परिषद के साथियों ने हमेशा से छात्रों के हक की लड़ाई लड़ी है और हमेशा छात्रों के लिए उनके साथ खड़ी रही है. इसलिए आज पीयू कैंपस में जेएसीपी छात्रों की एक उम्‍मीद बन कर उभरा है. उन्‍होंने कहा कि  इस बार भी PUSU चुनाव 2019 छात्रों के लिए अहम है, इसलिए हम पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे.