ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / पुष्पम प्रिया चौधरी के पिता ने भरा नामांकन, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

पुष्पम प्रिया चौधरी के पिता ने भरा नामांकन, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

05-Oct-2020 04:38 PM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA : जदयू के पूर्व एमएलसी विनोद चौधरी ने पार्टी में बने रहने के बाद भी आज निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन करने के बाद अपने ही सरकार की विकास की पोल खोल दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी में मुझे सम्मान नही मिला और जहां सम्मान न मिले वहां रहकर क्या फायदा. पार्टी मुझे निष्कासित करे. उन्होंने बताया कि नीतीश सरकार विकास का ढिंढोरा पिटती है, 6 महीने से मैंने लगातार अपने फेसबुक, ट्विटर के माध्यम से सरकार की विकास की पोल खोली है. और अब अपनी बेटी पुष्पम प्रिया के पुलरल्स पार्टी का खुलकर समर्थन करूंगा और अपनी बेटी को बिहार का मुख्यमंत्री बनते देखना चाहता हूं. 


वहीं जदयू के पूर्व एमएलसी विनोद चौधरी ने कहा कि मैंने आज दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है. मेरा नामांकन दाखिल करने का सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि बिहार के विकास का जैसा ढोल पीटा जा रहा है वैसा विकास न हो बल्कि ऐसा विकास हो जो हर व्यक्ति, हर गरीब शिक्षक तक पहुंचे. 


उन्होंने अपनी बेटी पुष्पम प्रिया का समर्थन करते हुए कहा कि पुष्पम बिहार में सरकार बनाये, यही मेरी इच्छा है और उसके लिए मैं हर तरह से अब खुलकर उसका समर्थन करूंगा. आज तक मैंने उसको कोई समर्थन नहीं दिया, लेकिन आज के बाद जब मेरा नॉमिनेशन हो गया है तो मैं स्वतंत्र हो गया हूं. और आज एक आजाद उम्मीदवार के तौर पर मैंने नामांकन किया है.