Bihar News: दीघा-एम्स एलिवेटेड रोड से बेली रोड कनेक्शन, नए वैकल्पिक मार्ग से ट्रैफिक घटेगा दबाव Bihar Cabinet Meeting : बिहार कैबिनेट बैठक आज, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में नौकरी, रोजगार और कौशल विकास पर बड़े फैसले होने की संभावना Cancelled Trains: रेलवे ने रद्द की इन रूट्स पर चलने वाली कई ट्रेनें, सफर प्लान करने से पहले यहाँ देखें लिस्ट Sarkari Naukri: बिहार के युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया अवसर, वेतन ₹1,12,400 तक.. RJD MLA Chandrashekhar : राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर पर रंगदारी का गंभीर आरोप, सदर थाना में केस दर्ज Bihar News: अनाज दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, RJD उपाध्यक्ष प्रदीप देव गिरफ्तार LIC Recruitment: भारतीय जीवन बीमा निगम में नौकरी पाने का मिल रहा मौका, CTC ₹19 लाख तक Tejashwi Prasad Yadav : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आप्त सचिव बदले, खान एवं भू-तत्व विभाग में भी अहम प्रशासनिक नियुक्तियां Nitin Nabin: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, आखिर क्यों बीच में छोड़नी पड़ी पढ़ाई BTSC recruitment : बिहार में बंपर बहाली: BTSC ने तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए जारी किए विज्ञापन, इतने पदों पर होगी नियुक्ति
17-Nov-2024 09:51 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के एतिहासिक गांधी मैदान फिल्म पुष्पा 2 का ट्रेलर लॉन्च हो गया। गांधी मैदान में फैंस ने अल्लू अर्जुन और फिल्म कि अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। लोगों की भीड़ को देखकर फिल्म के मेकर्स के साथ-साथ पुष्पा 2 के कलाकार भी गदगद हो गए। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने फिल्म के सभी कलाकारों का स्वागत किया। कहा कि बिहार में मोदी और नीतीश की डबल इंजन की सरकार है। इस सरकार में हर दिन विकास का नया आधार तैयार हो रहा है।
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉचिंग में युवा शक्ति का जिस प्रकार से स्नेह और प्यार मिला है हम उसे नमन करते हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो फिल्म पॉलिसी बनी है और इनका आगमन निश्चित रूप से शुभ है। ये संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। हमारी शुभकामना है। बिहार में निश्चित तौर पर देश का सबसे वेस्ट पॉलिसी आई है। जिसके तहत आज सभी कलाकारों को मां पटनदेवी की धरती पर हम हृदय से अभिनंदन और स्वागत करते हैं। पूरे प्रेम और शांति के साथ पटनावासी इसका आनंद उठाए। हमारे बाहर से जो अतिथि आए है उन्हें सुनेंगे और देखेंगे और पटना के गौरव को बढ़ाएंगे।
‘पुष्पा द रूल-पार्ट 2’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मोदी नीतीश की डबल इंजन की सरकार ने विकसित बिहार समृद्ध बिहार की ओर एक कदम बढ़ाया है। पाटलिपुत्र के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पुष्पा 2 फिल्म के लोकप्रिय अभिनेता अल्लू अर्जुन, अभिनेत्री रश्मिका मंदाना, निर्माता नवीन और रवि जी के साथ मैं फिल्म के सभी कलाकारों और तकनीशियनों का स्वागत करता हूं। बिहार में फिल्म उद्योग के साथ-साथ पर्यटन के विकास को बढ़ावा देने के लिए आज का कार्यक्रम फिल्म क्रांति के रूप में देखा जाएगा। यह ऐतिहासिक भीड़ गांधी मैदान में खचाखच भरी हुई थी। अभी तक बिहार में किसी भी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम इतने बड़े पैमाने पर आयोजित नहीं किया गया था।
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि..शक्ति-भक्ति और मुक्ति की धरती बिहार के ऐतिहासिक गाँधी मैदान में पहली बार मनोरंजन की दुनियां का सबसे बड़ा इवेंट पुष्पा-2 फिल्म के ट्रेलर लांच कार्यक्रम में शामिल हुआ। उत्तर और दक्षिण के सांस्कृतिक संगम में सराबोर पटना, बिहार की बदलती तस्वीर और कलाकारों के उज्जवल होते तक़दीर का एक सजीव चित्र प्रस्तुत कर रहा था। इस फिल्म से जुड़े निर्माताओं कलाकारों और ख़ासकर इस फिल्म के नायक और नायिका @alluarjun जी तथा @iamRashmika जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। बिहार मनोरंजन और पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने की ओर अग्रसर है। बिहार में हर दिन तैयार हो रहा विकास का नया आधार,क्योंकि बिहार में है मोदी-नीतीश की डबल इंजन सरकार ।
फिल्म के एक्टर अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने पुष्पा 2 का ट्रेलर लॉन्च किया। इस मौके पर हजारों की संख्या में फैंस गांधी मैदान में मौजूद रहे। इस दौरान भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पुष्पा फिल्म के गाने ‘सामी-सामी’ पर परफॉर्मेंस दिया। इसके बाद अल्लू अर्जुन और रश्मिका का स्टेज पर जोरदार स्वागत हुआ। अल्लू अर्जुन ने अपनी टूटी फूटी हिंदी में लोगों का आभार जताया और अच्छी तरह से हिन्दी नहीं बोल पाने के लिए फैंस से माफी भी मांगी। जिसके बाद तालियों की गड़गड़ाहट से भीड़ ने उनकी हौसला अफजाई की। इस मौके पर अल्लू अर्जुन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पुष्पा आजतक नहीं झुका, पर पटना के प्यार के आगे झुक गया। पुष्पा फ्लावर नहीं..वाइल्ड फायर हूं मैं। इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी में लोगों को इस प्यार के लिए धन्यवाद दिया। वहीं रश्मिका मंदाना ने भोजपुरी में ‘का हाल बा.. सब ठीक बा नू’ कहकर लोगों का दिल जीत लिया।



