ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / The Girlfriend: Pushpa 2 के बाद ‘द गर्लफ्रेंड’ में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना,...

The Girlfriend: Pushpa 2 के बाद ‘द गर्लफ्रेंड’ में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, टीजर में रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा की आवाज

09-Dec-2024 03:50 PM

By First Bihar

DESK: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। इसी बीच रश्मिका का अगली फिल्म द गर्लफ्रेंड (The Girlfriend) को लेकर टिजर सोमवार को रिलीज हो गया। खास बात यह है कि फिल्म के इस टिजर में रश्मिका के रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा ने अपनी आवाज दी है।


मेकर्स ने एक पोस्टर जारी कर 9 दिसंबर को सुबह 11:07 बजे द गर्लफ्रेंड का टीजर रिलीज किए जाने की जानकारी पहले ही दे दी थी। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा खा कि, विजय देवरकोंडा दुनिया को द गर्लफ्रेंड से परिचित करवाएंगे। तय समय पर फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया। इससे पहले मेकर राहुल रविंद्रन की फिल्म द गर्लफ्रेंड का एक टीजर हाल ही में मलयालम समेत पांच भाषाओं में जारी किया गया था।


बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा रही रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के बाद अब उनकी नई फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एक्टर विजय देवरकोंडा ने आखिरकार उनकी नई फिल्म द गर्लफ्रेंड का टीजर जारी कर दिया है। फिल्म का टीजर रिलीज होने के साथ ही फिल्म को देखने को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ गया है।


पहले पुष्पा 2 के साथ ही द गर्लफ्रेंड का टीजर भी रिलीज होने वाला था लेकिन किसी कारण से ऐसा नहीं हो सका हालांकि सोमवार को रश्मिका की अगली फिल्म का टीजर रिलीज हो गया। देखने से टीजर काफी दमदार लग रहा है। मेकर्स ने रश्मिका को अगल-अलग मूड में दिखाने पर ध्यान केंद्रीत किया है। टीजर में रश्मिका के क्लोजअप शॉट्स भरे हुए हैं।


रश्मिका की फिल्म द गर्लफ्रेंड का टीजर पहले पुष्पा 2 के साथ रिलीज होने वाला था, लेकिन किसी कारण से ऐसा नहीं हो सका। हालांकि, आज टीजर रिलीज हो गया है और यह दमदार लग रहा है। निर्देशक राहुल रविंद्रन ने रश्मिका को विभिन्न मूड में दिखाने पर ध्यान केंद्रित किया है। टीजर में रश्मिका के क्लोज-अप शॉट्स भरे हुए हैं, जो अलग-अलग दिख रही हैं और उनके चेहरे पर डर साफ झलक रहा है।


बता दें कि इस फिल्म के बाद रश्मिका मंदाना के बाद साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बन रही सलमान खान की फिल्म सिकंदर भी है। यह फिल्म 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है।