ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

Pushpa 2: पुष्पा 2 देखने थिएटर गए फैंस ने खूब मचाया गदर, वापस मांगने लगे टिकट के पैसे; हैरान कर देगी वजह

07-Dec-2024 09:33 PM

By First Bihar

DESK: एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 - द रूल' देखने के लिए थियेटर पहुंचे फैन्स ने सिनेमा घर में खूब गदर मचाया। आधी फिल्म देखने के बाद फैंस ने थियेटर में हंगामा शुरू कर दिया और थियेटर प्रबंधन से टिकट के पैसे वापस मांगने लगे। किसी तरह से मामले को संभाला गया।


फैंस को लगा बड़ा झटका

दरअसल, फिल्म 'पुष्पा 2 - द रूल' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था। बड़ी संख्या में दर्शक फिल्म देखने के लिए थियेटर पहुंचे थे लेकिन कोच्चि के सिनेपोलिस सेंटर स्क्वायर मॉल में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों को एक बड़ा झटका लगा। फिल्म के इंटरवल के दौरान स्क्रीन पर अचानक एंड क्रेडिट्स आने लगे।


टिकट के पैसे वापस मांगे

दर्शकों को फिल्म का पहला भाग दिखाए बिना ही दूसरा भाग दिखा दिया गया था। फिल्म का तेलुगु वर्जन दिखाया जा रहा था, जबकि दर्शक तमिल वर्जन देखने आए थे। इस गलती से गुस्साए दर्शकों ने थिएटर मालिकों से अपने टिकट के पैसे वापस मांगने लगे और खूब हंगामा मचाया।


थियेटर मालिकों ने माफी मांगी

एक दर्शक ने बताया, "हम किसी भी सूरत में फिल्म का पहला भाग देखे बगैर लौटने के मूड में नहीं थे।" दर्शकों के दबाव के बाद थिएटर मालिकों ने फिल्म का पहला भाग फिर से शुरू किया। बाद में थियेटर के मालिकों ने दर्शकों से इस गलती के लिए माफी मांगी और उन्हें आश्वासन दिया कि उनके पैसे वापस कर दिए जाएंगे, तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।