पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
02-Jan-2022 12:02 PM
PATNA : इस साल होने वाले उत्तर प्रदेश से विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए नाक की लड़ाई बना हुआ है. योगी सरकार की वापसी बीजेपी हर हाल में चाहती है. और यही वजह है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर उनके टीम के सभी चेहरों ने अभी से यूपी का दौरा करना शुरू कर दिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में पार्टी का प्रदर्शन कैसे बेहतर रहे इसके लिए बिहार बीजेपी के नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है. उत्तर प्रदेश के 16 जिलों के 98 विधानसभा की जिम्मेदारी बिहार के कार्यकर्ताओं और नेताओं को दी गई है.
पूर्वांचल के इलाके में बिहार बीजेपी के नेता जनवरी के पहले हफ्ते से ही कैंप करने वाले हैं. इसके लिए पार्टी ने लगभग 60 नेताओं की लिस्ट बनाई है. पार्टी के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल, विधायक सुशील चौधरी और प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल समेत कई नेताओं का नाम इस सूची में शामिल है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नये साल में 3 जनवरी को भाजपा बिहार में अपने तमाम मोर्चों की बैठक करने वाली है. यह बैठक प्रदेश मुख्यालय में होने जा रही है. ऐसा संभवत: पहली बार होने जा रहा है जब सभी मोर्चा को एक साथ बैठक में बुलाया गया हो.