ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने कांग्रेस को किया अलविदा, सोनिया गांधी को भेजा...

पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने कांग्रेस को किया अलविदा, सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

02-Feb-2022 12:40 PM

PATNA : बिहार में कांग्रेस के लिए कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है. एक तरफ विधान परिषद चुनाव में आरजेडी ने कांग्रेस को सीट बंटवारे में भाव नहीं दिया तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी के अंदर भी नाराजगी बढ़ती दिख रही है. पूर्व विधायक और पार्टी के युवा नेता ऋषि मिश्रा ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है. 


ऋषि मिश्रा ने आज अपने इस्तीफे वाला पत्र कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है. ऋषि मिश्रा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है. पिछले दिनों फर्स्ट बिहार से बातचीत में ऋषि मिश्रा ने प्रदेश नेतृत्व के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि प्रदेश नेतृत्व केवल अपने परिवार के लिए राजनीति कर रहा है. 


बिहार में कांग्रेस के नेताओं को केवल अपने परिवार के लोगों का एडजस्टमेंट चाहिए और इसीलिए पार्टी की स्थिति बुरी होती जा रही है. ऋषि मिश्रा की तरफ से लगाए गए आरोपों पर प्रदेश नेतृत्व ने भी चुप्पी साध ली थी, लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस से को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है.


कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी को लिखे पत्र में ऋषि मिश्रा ने कहा है कि उनके दादा स्वर्गीय ललित नारायण मिश्रा के सिद्धांतों पर बिहार में कांग्रेस पार्टी कोई काम नहीं कर रही है. ललित नारायण मिश्रा ने बिहार में कांग्रेस के लिए जो जमीन तैयार की उसकी अनदेखी की जा रही है. पार्टी में उनकी बात नहीं सुनी जाती है. ऋषि मिश्रा ने बहुत आहत होकर ये पत्र लिखा है.


news image