ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा के घर छापेमारी, पुलिस ने इस मामले में ले लिया बड़ा एक्शन

24-Jul-2024 05:45 PM

By First Bihar

SIWAN: बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां पुलिस ने पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के घर छापेमारी की है। बंगाल पुलिस ने डकैती के एक आरोपी को तलाश करते हुए सीवान पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से ओसामा के घर में छापेमारी की है। पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। 


जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में पिछले दिनों डकैती की एक वारदात हुई थी। डकैती की इस वारदात के कनेक्शन बिहार से जुड़े हैं। बंगाल पुलिस को इस मामले में अहम इनपुट मिले थे। जिसके बाद बंगाल की पुलिस ने सीवान पुलिस से संपर्क साधा और छापेमारी करने पहुंच गई। बंगाल पुलिस की टीम ने ओसामा शहाब के नई किला इलाके में स्थित घर की तलाशी ली है।


छापेमारी के दौरान ओसामा के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। इस छापेमारी को लेकर समर्थकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। छापेमारी के दौरान शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा घर में ही मौजूद था हालांकि शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शराब उस वक्त घर में मौजूद नहीं थीं। शहाबुद्दीन के घर हुई इस छापेमारी के बाद जिले का सियासी पारा बढ़ गया है।